Google Analytics —— Meta Pixel

June 2025 rule changes : घरेलू एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, बैंकिंग और इनकम टैक्स नियमों में भी बदलाव

June 2025 rule changes : जून 2025 की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आई है। महीने के पहले ही दिन से कुछ नियमों में बदलाव हुआ है, जो आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी दोनों पर असर डालेंगे।

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 1 जून से घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। दिल्ली में अब 14.2 किलो का गैर-सब्सिडी वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 30 रुपये सस्ता हो गया है। अन्य शहरों में भी यही दर लागू है। कीमतों में यह कटौती लगातार दूसरे महीने की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें :- BJP leader son video : भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, पत्नी का आरोप- दूसरी महिला से संबंध

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी राहत

कमर्शियल यानी व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती की गई है। दिल्ली में अब 19 किलो का सिलेंडर लगभग 69 रुपये सस्ता हो गया है। होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायिक संस्थानों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है। (June 2025 rule changes)

बैंकिंग नियमों में बदलाव

1 जून से कुछ प्रमुख बैंकों ने अपने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। वहीं, कुछ निजी बैंकों ने न्यूनतम बैलेंस और एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज को लेकर नई शर्तें लागू की हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट या ब्रांच से इन नियमों की जानकारी जरूर लें।

इनकम टैक्स से जुड़ा अपडेट

आयकर विभाग ने 1 जून से टैक्स डिडक्शन ऐट सोर्स (TDS) के कुछ नियमों में बदलाव किया है। अब 50 हजार रुपये से अधिक की कुछ प्रकार की जमा राशियों या भुगतान पर TDS की नई दरें लागू होंगी। इसका असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो म्यूचुअल फंड या डिजिटल एसेट्स में निवेश करते हैं। (June 2025 rule changes)

नए ट्रैफिक नियमों की तैयारी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय जल्द ही कुछ नए ट्रैफिक नियम लागू करने की तैयारी में है, जिनका ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट की अनिवार्यता और फाइन से जुड़ा असर आम जनता पर पड़ेगा। (June 2025 rule changes)

Back to top button
error: Content is protected !!