Google Analytics —— Meta Pixel

Vishnu Deo Sai News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देवांगन समाज को बताया छत्तीसगढ़ विकास का भागीदार, रायपुर महाकुंभ में की बड़ी घोषणाएं

Vishnu Deo Sai News : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित देवांगन समाज महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज मेहनतकश, संगठित और शिक्षित समाज है, जो खेती, व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और कला के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने समाज से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदारी की अपील की।

यह भी पढ़ें :- Ukraine Attack On Russia: रूस के एयरबेस पर यूक्रेन का ड्रोन अटैक, बम बरसाने वाले 40 जेट तबाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और “मोदी की गारंटी” का असर छत्तीसगढ़ में दिख रहा है। सरकार बनते ही 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं और महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। (Vishnu Deo Sai News)

उन्होंने सुशासन तिहार का उल्लेख करते हुए बताया कि 33 जिलों में 41 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया। इससे आम जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से हुआ है और शासन-प्रशासन की पारदर्शिता बढ़ी है।

राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं। जमीन की रजिस्ट्री के बाद तुरंत नामांतरण जैसी सुविधा आम जनता के लिए राहत लेकर आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग नीति की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है और राज्य को अब तक 5.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर प्लांट का काम शुरू हो चुका है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। (Vishnu Deo Sai News)

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक किरण देव, देवांगन समाज प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। देवांगन महाकुंभ पुस्तक का विमोचन भी इस अवसर पर हुआ। (Vishnu Deo Sai News)

Back to top button
error: Content is protected !!