Google Analytics —— Meta Pixel

leopard rescue Dhamtari News: धमतरी में टॉयलेट में छिपा तेंदुआ, पूंछ देखकर घरवाले चौंके, छत से कूदकर जंगल भागा

leopard rescue Dhamtari News:छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सोनामगर गांव में एक तेंदुआ घर के टॉयलेट में छिप गया। घटना रविवार की है। उत्तम साहू के घर के टॉयलेट में परिजन जब पहुंचे तो उन्होंने किसी जानवर की पूंछ देखी। पहले तो उन्हें लगा कोई छोटा जानवर होगा, लेकिन पूंछ बड़ी होने के कारण उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी।

यह भी पढ़ें :- Bhilai road accident news : भिलाई में ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत

टॉयलेट लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा था और वहां पेंट के डिब्बे रखे थे। वन विभाग की टीम बिरगुड़ी रेंज से मौके पर पहुंची। घर के पास ही पहाड़ी जंगल होने के कारण टीम ने तेंदुए के निकलने के लिए सुरक्षित रास्ता तैयार किया। गांव में मुनादी कराई गई और लोगों को दूर रखा गया। (leopard rescue Dhamtari News)

रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ टॉयलेट से निकला और आंगन होते हुए छत पर चढ़ गया। वहां से छलांग लगाकर सड़क पर पहुंचा और कुछ लोगों की ओर दौड़ा। मगर फिर वह सीधा जंगल की ओर भाग गया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

रेंजर दीपक गावड़े ने बताया कि तेंदुए की उम्र लगभग 10 साल है। वह किस समय घर में घुसा, यह किसी को पता नहीं चला। सौभाग्य से घटना में किसी को चोट नहीं आई। गांववालों को रात में घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। (leopard rescue Dhamtari News)

घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने भी गांव के आस-पास गश्त बढ़ा दी है ताकि तेंदुआ या कोई और जानवर दोबारा बस्ती में न आए। (leopard rescue Dhamtari News)

यह भी पढ़ें :- Durg robbery gang arrested : राहगीरों से मारपीट कर लूटने वाला गिरोह पकड़ा गया, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें :-  Sikkim Landslide : सिक्किम में भूस्खलन का कहर: आर्मी कैंप पर टूटी चट्टान, 3 की मौत, 9 जवान लापता

Back to top button
error: Content is protected !!