Google Analytics —— Meta Pixel

Korba elderly man killed : कोरबा में बुजुर्ग की हत्या, किचन में खून से लथपथ मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से तीन वार

Korba elderly man killed : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के नगोईभांठा गांव में रविवार को एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 62 वर्षीय परदेशी राम मरकाम के रूप में हुई है। उनका शव घर के किचन में खून से लथपथ पड़ा मिला। सिर पर धारदार हथियार से तीन बार वार किए गए थे।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Crimes News : दूसरी शादी के नाम पर ठगी: दंपती ने 7 लाख लूटे, बिलासपुर में धरे गए

मृतक की पत्नी सजन बाई शनिवार को किसी पारिवारिक कार्य से बाहर गई हुई थी। जब वह रविवार देर शाम को घर लौटी तो दरवाजा खुला हुआ मिला। अंदर जाकर जैसे ही उसने किचन में कदम रखा, पति की खून से सनी लाश देखकर घबरा गई और शोर मचाया। आसपास के लोग जमा हुए और पुलिस को सूचना दी गई। (Korba elderly man killed)

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के सिर पर कुदाल या किसी तेजधार हथियार से किए गए तीन गहरे घाव मिले। हत्या की यह वारदात बेहद निर्ममता से की गई थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में घर में काम करने वाला त्रिभुवन सिंह संदेह के घेरे में है। घटना के बाद से वह लापता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को त्रिभुवन को परदेशी राम के साथ शराब पीते हुए देखा गया था। इसके बाद से वह नजर नहीं आया है। (Korba elderly man killed)

थाना प्रभारी जितेंद्र यादव और सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट की वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह ने टीम के साथ घर की गहन जांच की। घर से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत भी जुटाए गए हैं।

फिलहाल पुलिस त्रिभुवन सिंह की तलाश में जुटी है और हत्या के कारणों की भी जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद या नशे में किसी बात को लेकर हत्या की गई हो सकती है। (Korba elderly man killed)

Back to top button
error: Content is protected !!