Google Analytics —— Meta Pixel

Bhilai speeding car accident : फुटबाल खेलकर लौट रहे भाई-बहन को कार ने रौंदा, बच्ची की मौत, रो-रोकर मां बेसुध

Bhilai speeding car accident : भिलाई के बापू नगर में फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय अंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी इलाज के दौरान 2 जून को मौत हो गई। उसका 8 वर्षीय भाई अंकुश खतरे से बाहर है। बच्ची की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने भट्ठी थाने का घेराव किया और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना 29 मई को सुबह की है। सेक्टर-1 स्थित राजेश पटेल स्पोर्ट्स परिसर में फुटबॉल खेलने के बाद दोनों भाई-बहन साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी गैरेज रोड पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें :- Online fraud GST misuse : कारोबारियों के जीएसटी नंबर और डॉक्यूमेंट का कर रहे दुरुपयोग, फर्जी वेबसाइट बनाकर कर रहे ठगी

घायल बच्चों को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला, फिर अंशिका को गंभीर हालत में बीएम शाह, रामकृष्ण केयर और श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अंकुश को हल्की चोटें आईं। (Bhilai speeding car accident)

परिजनों ने आरोप लगाया कि पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी है। साथ ही उन्होंने नेताओं और पुलिस पर आरोप लगाया कि वे आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बच्ची की मां इस हादसे के बाद से बेसुध है और कुछ बोल नहीं रही। (Bhilai speeding car accident)

थाने पहुंचे मामा विनय गौतम ने कहा कि हादसे वाली सड़क पर लगे CCTV कैमरे खराब थे। लाखों की लागत से लगे कैमरे खराब मिलना बड़ी लापरवाही है। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो। वार्ड पार्षद सरिता देवी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। (Bhilai speeding car accident)

Back to top button
error: Content is protected !!