Keshkal MLA car accident : केशकाल विधायक के फॉलो वाहन का हादसा, ड्राइवर की मौत, रायपुर से लौट रहा था

Keshkal MLA car accident : कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के फॉलो वाहन के चालक की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। वाहन में केवल चालक ही मौजूद था। मृतक की पहचान 26 वर्षीय भुवन शोरी के रूप में हुई है, जो बड़बत्तर गांव का निवासी था।
यह भी पढ़ें :- Peon account 1.80 crore : सरगुजा में चपरासी खातों से 1.80 करोड़ का लेनदेन, दोस्तों ने झांसे में लेकर खुलवाए खाते
हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे का है। विधायक नीलकंठ टेकाम किसी काम से रायपुर गए हुए थे और उनका फॉलो वाहन खाली था। ड्राइवर भुवन शोरी अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि वह फरसगांव मार्ग से होकर बड़बत्तर गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में बांसकोट थाना क्षेत्र के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। (Keshkal MLA car accident)
गाड़ी के कई बार पलटने से ड्राइवर भुवन शोरी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने जब वाहन पलटा देखा, तो तुरंत बांसकोट पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह मानी जा रही है। वहीं विधायक के स्टाफ और पार्टी कार्यकर्ताओं को हादसे की सूचना दे दी गई है। (Keshkal MLA car accident)
इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। भुवन शोरी विधायक के साथ लंबे समय से ड्राइवर के रूप में कार्य कर रहा था और उसे बेहद भरोसेमंद कर्मचारी माना जाता था। (Keshkal MLA car accident)
यह भी पढ़ें :- Bilaspur forest officer attacked : बिलासपुर में डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से हमला, सागौन तस्करों को पकड़ने गई थी टीम



