Google Analytics —— Meta Pixel

CG liquor scam News : विजय भाटिया को आज कोर्ट में पेश करेगी EOW, पप्पू बंसल से आमने-सामने पूछताछ

CG liquor scam News : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में कारोबारी विजय भाटिया की चार दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई है। अब EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) शुक्रवार को उन्हें रायपुर के विशेष न्यायालय में पेश करेगी। संभावना जताई जा रही है कि जांच एजेंसी कोर्ट से भाटिया की कस्टोडियल रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

यह भी पढ़ें :- Raipur new covid cases : छत्तीसगढ़ में कोविड का नया वैरिएंट JN.1 सक्रिय, 24 घंटे में 9 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस

गुरुवार को EOW ने शराब कारोबारी पप्पू बंसल को पूछताछ के लिए बुलाया था। अफसरों ने विजय भाटिया और पप्पू बंसल को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए। पूछताछ के दौरान दोनों के बैंक ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड सामने रखे गए और पूछा गया कि कांग्रेस के सीनियर नेताओं व उनके करीबी रिश्तेदारों के खातों में आखिर पैसा क्यों और किसलिए ट्रांसफर किया गया? (CG liquor scam News)

जांच में EOW को यह प्रमाण मिले हैं कि भाटिया और बंसल के खातों से कांग्रेस के कई बड़े नेताओं और उनके परिजनों के खातों में रकम स्थानांतरित की गई है। एजेंसी अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि शराब घोटाले का पैसा किन राजनीतिक चेहरों तक पहुंचा। (CG liquor scam News)

बताया जा रहा है कि विजय भाटिया घोटाले के पैसों से प्रॉपर्टी में निवेश कर रहा था। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में था और विदेश भागने की तैयारी में था, तभी EOW ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया।

EOW की जांच में सामने आया है कि विजय ने एक विदेशी शराब कंपनी से डील कर 15 करोड़ रुपये से अधिक का कमीशन लिया। इसके लिए उसने अपने सहयोगियों अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा के साथ मिलकर ‘ओम साईं बेवरेज लिमिटेड’ नाम की कंपनी बनाई, जिसमें भाटिया की 52% हिस्सेदारी थी। यह कंपनी विदेशी ब्रांड की शराब को सरकार को सप्लाई करती थी, जिसमें 10% कमीशन जोड़ा जाता था। इस रकम का 60% सिंडिकेट को और 40% भाटिया के पास जाता था। (CG liquor scam News)

Back to top button
error: Content is protected !!