Maoist operation Chhattisgarh : बीजापुर ऑपरेशन में अब तक 4 नक्सली ढेर, 1 करोड़ और 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर मारे गए
Maoist operation Chhattisgarh : बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में चल रहे माओवादी विरोधी ऑपरेशन के तीसरे दिन सुरक्षाबलों ने दो और नक्सलियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में अब तक कुल 4 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें दो टॉप कमांडर शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें :- illegal gutkha factory raid : दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, डेढ़ करोड़ से अधिक का माल जब्त, बिना लाइसेंस चल रही थी यूनिट
1 करोड़ और 25 लाख के इनामी नक्सली ढेर
इस ऑपरेशन में सबसे पहले मारे गए नक्सली की पहचान सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम के रूप में हुई है, जो केंद्रीय कमेटी का मेंबर था और उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। इसके बाद शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने 25 लाख के इनामी नक्सली भास्कर को भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया। Maoist operation Chhattisgarh
भास्कर मंचेरियल कोमाराम भीम (MKB) डिवीजनल कमेटी का सदस्य और सचिव था। वह आंध्रप्रदेश के आदिलाबाद का रहने वाला था, जबकि सुधाकर चिंतापालुदी गांव (आंध्रप्रदेश) का निवासी था और माओवादी शिक्षा विभाग का इंचार्ज था।
फोर्स को लगातार मिल रही थी मौजूदगी की सूचना
सूत्रों के अनुसार तेलंगाना स्टेट कमेटी में शामिल नक्सलियों की बड़े स्तर पर मौजूदगी की जानकारी पर DRG, STF और कोबरा की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान मुठभेड़ शुरू हुई और भारी गोलीबारी में टॉप कमांडर मारे गए। बताया जा रहा है कि मौके पर नक्सली प्रेस इंचार्ज बंडी प्रकाश की भी मौजूदगी थी।
सरेंडर करने वालों में शामिल हैं:
- जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी (50 हजार का इनामी)
- दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम (50 हजार का इनामी)
- भोजा राम माड़वी, लखमा उर्फ सुती उर्फ लखन मरकाम, रातू उर्फ ओठे कोवासी, सुखराम पोड़ियाम, पंडरू राम पोड़ियाम
पिछले ऑपरेशनों में भी बड़ी सफलता
- 21 मई को हुई मुठभेड़ में 1.5 करोड़ के इनामी बसवा राजू समेत 27 नक्सली मारे गए थे।
- उससे 7 दिन पहले कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर किया गया था। यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 24 दिनों तक चला था।



