Google Analytics —— Meta Pixel

Durg robbery accused arrested : शराब के लिए स्कूटी लूटी, आरोपी टिड्डी गिरफ्तार, कान पकड़कर निकाला गया जुलूस; दो साथी फरार

Durg robbery accused arrested : दुर्ग जिले में शराब पीने के लिए पैसे न देने पर स्कूटी लूटने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को घटनास्थल पर कान पकड़कर जुलूस में घुमाया गया, ताकि उसका डर खत्म हो और लोगों में पुलिस का भरोसा बढ़े। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

यह भी पढ़ें :- Yellow alert Chhattisgarh : बस्तर में अटका मानसून, 4 जिलों में यलो अलर्ट, 6 दिन से नहीं बरसी बारिश, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में 44 डिग्री तापमान

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि आजाद मोहल्ला, कैंप-1 निवासी दयाल प्रकाश यादव ने वैशाली नगर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 2 जून की सुबह उसका भतीजा युवराज यादव स्कूटी (सीजी 07 सीवी 4566) से खेलने के लिए मैदान गया था। करीब 8:30 बजे प्रशांत दुबे नामक युवक युवराज को घायल हालत में घर लेकर आया। (Durg robbery accused arrested)

प्रशांत ने बताया कि आदित्य सिंह उर्फ टिड्डी अपने दो साथियों के साथ वहां आया था। उन्होंने युवराज से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसे नीचे गिराया और स्कूटी लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में आदित्य सिंह उर्फ टिड्डी (22 वर्ष), पिता बबलू सिंह, निवासी कैंप-1, गौसिया मस्जिद के पास को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार कर लिया है। टिड्डी ने बताया कि उसका साथी समीर उसे शराब पीने चलने को कह रहा था, लेकिन पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने स्कूटी पर आ रहे युवक को रोका और लूट की घटना को अंजाम दिया। (Durg robbery accused arrested)

आदतन अपराधी है आरोपी

पुलिस के अनुसार टिड्डी एक आदतन अपराधी है, जो अक्सर इलाके में गुंडागर्दी करता है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर गई और सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर घुमाया, जिससे लोगों में उसका डर खत्म हो और कानून का डर बना रहे। पुलिस फरार आरोपी समीर और उसके एक अन्य साथी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। (Durg robbery accused arrested)

Back to top button
error: Content is protected !!