Yellow alert Chhattisgarh : बस्तर में अटका मानसून, 4 जिलों में यलो अलर्ट, 6 दिन से नहीं बरसी बारिश, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में 44 डिग्री तापमान
Yellow alert Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले 6 दिनों से बारिश नहीं हुई। उमस और गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में पारा 41 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है।
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाएं कमजोर हो गई हैं। इसी वजह से मानसून नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पाया। फिलहाल बस्तर में ही अटका है।
यह भी पढ़ें :- पत्नी की धमकी- ‘नीले ड्रम में दफनाऊंगी’, प्रेमी संग भागी, पति बोला- लव मैरिज से रहें दूर, पढ़े पूरी खबर
बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। (Yellow alert Chhattisgarh)
8 से 10 जून तक मध्य छत्तीसगढ़ (रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग) में पारा 44 डिग्री तक जा सकता है। गर्मी अभी और बढ़ेगी।
बारिश की बात करें तो 28 मई को 74, 29 को 27, 30 को 25, 1 जून को 33, लेकिन 3 और 4 जून को एक भी जगह बारिश नहीं हुई। 6 जून को सिर्फ 5 जिलों में मामूली बारिश हुई। (Yellow alert Chhattisgarh)
22 से 28 मई के बीच 53.51 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में मानसून में औसतन 1200 मिमी पानी गिरता है। पिछले साल 1276.3 मिमी बारिश हुई थी।
इस साल मई में रिकॉर्ड 360% ज्यादा बारिश दर्ज की गई। पूरे मई महीने में तापमान सामान्य से कम रहा, जबकि सामान्यतः यह 46-47 डिग्री तक पहुंचता है। (Yellow alert Chhattisgarh)



