Google Analytics —— Meta Pixel

पत्नी की धमकी- ‘नीले ड्रम में दफनाऊंगी’, प्रेमी संग भागी, पति बोला- लव मैरिज से रहें दूर, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संजय नामक व्यक्ति की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ भागने से पहले उसे “नीले ड्रम में दफनाने” की धमकी दी। संजय ने 2017 में लव मैरिज की थी, लेकिन सात साल बाद उनकी शादी टूट गई। पत्नी ने अपने दो बच्चों को भी छोड़ दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। संजय का कहना है कि पत्नी ने धमकी दी थी कि अगर उसे रोका गया तो वह बच्चों को भी मार देगी। इस घटना के बाद संजय ने लोगों को सलाह दी कि “लव मैरिज कभी न करें।” यह मामला सोशल मीडिया और समाचारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े :- लेखिका शकुंतला तरार की हल्बी भाषा में रचित “101 लेजा गीत” पुस्तक का भव्य विमोचन

7 साल पुराना रिश्ता टूटा

यह मामला मानिकपुर पुलिस चौकी इलाके का है। यहां SECL में ड्राइवर संजय जांगड़े (26) ने 2017 में रुखसाना बानो (24) से लव मैरिज की थी। शुरूआती दिन दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे, लेकिन बीते कुछ महीनों से रुखसाना का व्यवहार अचानक बदलने लगा।

कॉल डिटेल ने खोला राज

पति संजय को पत्नी के बदलते बर्ताव पर शक हुआ। जब उसने कॉल डिटेल निकलवाई तो चौकाने वाला सच सामने आया। रुखसाना का सूरज महतो नामक युवक से अफेयर चल रहा था। संजय ने बताया कि सूरज बिहार का रहने वाला है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है।

बच्चों को भी मारने की धमकी

पत्नी के इस रिश्ते पर जब संजय ने आपत्ति जताई तो रुखसाना ने उसे ‘नीले ड्रम’ कांड की धमकी दे डाली। कहा, “अगर रोका तो तुम्हारा भी वही हाल करूंगी, और बच्चों को भी जान से मार दूंगी।”

गौरतलब है कि मेरठ में मर्चेंट नेवी के अधिकारी की हत्या के बाद शव को ‘नीले ड्रम’ में भरने का मामला सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

संजय ने 1 से 3 अप्रैल तक पत्नी को समझाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन रुखसाना प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार वह सूरज महतो के साथ चली गई। इसके बाद संजय ने मानिकपुर चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई।

रो-रोकर बेहाल बच्चे

6 जून की शाम रुखसाना और सूरज खुद मानिकपुर चौकी पहुंचे। रुखसाना ने साफ कह दिया कि वह पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

Back to top button
error: Content is protected !!