Google Analytics —— Meta Pixel

Cyber fraud Bemetara : थानखम्हरिया में साइबर ठगी का बड़ा मामला, डॉक्टर से 3.98 लाख रुपये की ठगी का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

Cyber fraud Bemetara : जिले के थानखम्हरिया में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर नया तरीका अपनाकर आम जनता को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला नगर के वार्ड क्रमांक 12 से सामने आया है, जहां एक होम्योपैथी चिकित्सक से बिजली मीटर अपडेट करने के नाम पर ठगी की गई। डॉक्टर से 13 रुपये ट्रांसफर करवाकर विश्वास जीता गया और फिर उनके व पुत्र के खातों से कुल 3.98 लाख रुपये निकाल लिए गए।

यह भी पढ़ें :- Cyber fraud Kabirdham : 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, दूसरी गिरफ्तारी, तीसरे आरोपी की तलाश में रायगढ़ रवाना हुई पुलिस

यह घटना 7 जून की सुबह हुई, जब पीड़ित डॉक्टर के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को स्मार्ट मीटर अपडेट अधिकारी बताया और मीटर अपडेट करने के लिए 13 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। डॉक्टर उस समय नमाज पढ़ने गए थे, इसलिए फोन उनके बेटे ने संभाला और दिए गए निर्देश के अनुसार ₹13 फोन पे से ट्रांसफर कर दिए।

ठगों ने पहले छोटी राशि ट्रांसफर करवाई और फिर विश्वास जीतने के बाद बड़ी ठगी को अंजाम दिया। डॉक्टर के बेटे के खाते से ₹98,000, डॉक्टर के खाते से ₹1,10,000 और पुनः ₹1,90,000 रुपये कुल 3.98 लाख रुपये निकाल लिए गए। जब मोबाइल पर खाते से राशि कटने के संदेश मिले, तब जाकर ठगी का पता चला। (Cyber fraud Bemetara)

घटना की जानकारी मिलते ही डॉक्टर ने तुरंत बैंक खाता फ्रीज कराया और थानखम्हरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी द्वारिका देशलहरे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेमेतरा साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी विश्लेषण व मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। (Cyber fraud Bemetara)

इस घटना ने नगर में स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीमों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि कई युवक-युवतियाँ बिना पहचान के वार्डों में घूमते पाए जा रहे हैं। पुलिस ने उनकी भी जांच की जरूरत बताई है।

थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान कॉल, लिंक या लेनदेन से बचें और किसी भी तकनीकी कार्य के लिए आधिकारिक पुष्टि के बाद ही भुगतान करें। सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे कारगर उपाय है। (Cyber fraud Bemetara)

Back to top button
error: Content is protected !!