Chhattisgarh Covid Update : प्रदेश में कोविड के सात नए मरीज मिले, कुल केस 69 हुए, रायपुर-बिलासपुर रेड जोन घोषित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Chhattisgarh Covid Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर से 2, बिलासपुर से 3, दुर्ग और बेमेतरा से 1-1 मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल कोविड मामलों की संख्या 69 पहुंच गई है। इनमें से 21 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 48 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें :- Iron trader tax fraud : 26 करोड़ का टैक्स फ्रॉड, लोहा कारोबारी गिरफ्तार, फर्जी फर्म बनाकर की हेराफेरी, स्टेट GST की कार्रवाई
पिछले तीन दिनों की बात करें तो कोविड के कुल 20 मरीज सामने आए हैं। सबसे ज्यादा केस 6 मई को मिले थे। उस दिन रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मरीज मिला था। यह नया वैरिएंट JN.1 सामने आने के बाद एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा था। इसके बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है और स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है। (Chhattisgarh Covid Update)
सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल स्टाफ की कोविड प्रबंधन के लिए विशेष ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। इसमें सैंपल कलेक्शन से लेकर इलाज तक की प्रक्रिया शामिल है। साथ ही इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी कराई जा रही है।
छह जिलों में अब तक मिले मरीज
अब तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और बस्तर जिलों में कोविड के केस मिले हैं। फिलहाल, 48 एक्टिव केस हैं। इनमें से 43 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, 4 को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है और 1 मरीज अस्पताल में भर्ती है।
जिलेवार एक्टिव केस विवरण:
- रायपुर: 20
- बिलासपुर: 16
- दुर्ग: 8
- बालोद: 1
- बेमेतरा: 1
- बस्तर: 1
- महासमुंद: 1
डायबिटीज और चेन स्मोकर्स को ज्यादा खतरा
मेकाहारा के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग प्रमुख डॉ. आर के पांडा ने बताया कि गंभीर लक्षणों वाले केस अब तक सामने नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि डायबिटीज के मरीजों और चेन स्मोकर्स के लिए नया वैरिएंट ज्यादा खतरनाक हो सकता है। मेकाहारा में 28 मई से कोविड ओपीडी भी शुरू कर दी गई है। (Chhattisgarh Covid Update)
देशभर में फैला JN.1 वैरिएंट
देश के 9 राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में कोविड का नया वैरिएंट फैल चुका है। अब तक 6,491 संक्रमित और 65 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह वैरिएंट पहले की तुलना में कम खतरनाक है और इसकी फैटेलिटी दर करीब 2% है। (Chhattisgarh Covid Update)



