Google Analytics —— Meta Pixel

Wife and Daughter Killed : पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से मार डाला, खुद फांसी लगाने जा रहा था आरोपी; पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

Wife and Daughter Killed : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के माझापारा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 7 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन समय रहते ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया।

मृतकों की पहचान संझई माझी (32) और उनकी बेटी प्रियंका माझी (7) के रूप में हुई है। आरोपी सुशील माझी (34) को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें :- CG Health Department : समय पर एम्बुलेंस न मिलने से नवजात की मौत, पूर्व जनपद अध्यक्ष बोले- चंदा कर चलाएंगे एम्बुलेंस

गांव में पसरा मातम, सुबह से बंद था घर

घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे की है, जब आरोपी ने पत्नी और बेटी को घर के अंदर बंद कर लिया। आसपास के लोगों को सुबह 11 बजे तक अंदर से चीख-पुकार सुनाई दी, लेकिन फिर अचानक सब शांत हो गया। ग्रामीणों ने दरवाजा खटखटाया, पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छप्पर उखाड़कर उन्होंने अंदर झांका तो खून से लथपथ मां-बेटी की लाश देखकर सन्न रह गए। (Wife and Daughter Killed)

पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से बची एक जान

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी उस समय खुद फांसी लगाने की तैयारी में था। पुलिस और ग्रामीण छप्पर के रास्ते अंदर घुसे तो उसने चाकू से भोदल राम पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।

मानसिक स्थिति थी खराब, लेकिन नहीं कराया इलाज

ग्रामीणों के अनुसार, सुशील माझी पहले होटल में मिस्त्री का काम करता था और कुछ समय पहले ही एक छोटा होटल भी शुरू किया था। बताया गया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसने इलाज नहीं कराया। पहले वह ठीक हो गया था, लेकिन फिर से व्यवहार में बदलाव आने लगा था। (Wife and Daughter Killed)

अकेले रहता था परिवार के साथ

आरोपी के माता-पिता और भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह केवल पत्नी और बेटी के साथ ही घर में रहता था। घटना की जानकारी नजदीकी रिश्तेदारों को दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। (Wife and Daughter Killed)

Back to top button
error: Content is protected !!