Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh blood donation : 116% लक्ष्य पूर्ति के साथ रक्तदान में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान, बना राष्ट्रीय मिसाल

Chhattisgarh blood donation : रायपुर। विश्व रक्तदाता दिवस (13 जून 2025) पर छत्तीसगढ़ ने सेवा, संकल्प और सामूहिक चेतना का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। राज्य ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सक्रिय भागीदारी से रक्त संग्रह के वार्षिक लक्ष्य को पार करते हुए देशभर में नई मिसाल कायम की है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2024-25 में 2.55 लाख यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले 2,97,130 यूनिट रक्त संग्रह किया है, जो कुल लक्ष्य का 116% है।

यह भी पढ़ें :- Jackfruit Festival Jashpur : जशपुर में पहली बार कटहल मेले का आयोजन, 36.63 किलो के कटहल पर किसान को प्रथम पुरस्कार

पिछले कुछ वर्षों में राज्य की रक्तदान उपलब्धियां लगातार बेहतर होती गई हैं। वर्ष 2019-20 में जहां 2,30,154 यूनिट रक्त संग्रह हुआ था, वहीं 2020-21 और 2021-22 में कोरोना महामारी के चलते संग्रहण में गिरावट आई। लेकिन 2022-23 और 2023-24 में फिर से तेजी आई और 2024-25 में राज्य ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। (Chhattisgarh blood donation)

विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी राज्य को अपनी 1% जनसंख्या के बराबर वार्षिक रक्त संग्रह की जरूरत होती है। इस आधार पर देखें तो छत्तीसगढ़ की यह उपलब्धि एक संगठित प्रयास का परिणाम है, जिसमें सरकार, समाज और स्वैच्छिक संगठनों की संयुक्त भागीदारी रही।

प्रदेश के 36 शासकीय ब्लड बैंकों में हुए इस संग्रहण में छात्र संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, धार्मिक समूहों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविरों को जनांदोलन का रूप देते हुए हर जिले में जागरूकता अभियान चलाए गए। (Chhattisgarh blood donation)

स्वास्थ्य विभाग ने इस प्रयास में शामिल हज़ारों रक्तदाताओं को “समाज का सच्चा नायक” बताया। यह सिर्फ औपचारिक प्रशंसा नहीं, बल्कि उस जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसकी आज आवश्यकता है।

आज जब देश के कई राज्यों में रक्त की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई है, छत्तीसगढ़ का यह मॉडल उदाहरण के रूप में सामने आया है। यह सिर्फ रक्त आपूर्ति का आंकड़ा नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और जागरूक समाज की पहचान है। इसने साबित किया है कि जब नीति, नीयत और नागरिक एकजुट हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। (Chhattisgarh blood donation)

Back to top button
error: Content is protected !!