Gariaband forest attack : अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर समेत 5 वनकर्मी घायल

Gariaband forest attack : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। परसूली रेंज अंतर्गत सोहागपुर बिट में गुरुवार सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंचे डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, अर्जुन यादव समेत 5 वनकर्मियों पर डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। आरोपियों ने वनकर्मियों को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा, मोबाइल छीनकर घटना का वीडियो भी डिलीट कर दिया।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Police language reform : छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव, अब उर्दू-फारसी की जगह होगी सरल हिंदी का प्रयोग
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी आशाराम ध्रुव वन भूमि पर जेसीबी मशीन से पेड़ों की कटाई कर अतिक्रमण कर रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुला लिया। महिलाओं को आगे कर विरोध जताया और फिर कुल्हाड़ी व डंडे से हमला बोल दिया। (Gariaband forest attack)
इस हमले में डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा व अर्जुन यादव के घुटने और कलाई में चोट आई है, जबकि अन्य कर्मियों को भी गंभीर चोटें लगी हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।
रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने बताया कि उन्हें अतिक्रमण की सूचना जरूर थी, लेकिन इस प्रकार के हिंसक हमले की आशंका नहीं थी। घटना की जानकारी वनकर्मियों के परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुबह 5 बजे बंधकों को मुक्त कराया। (Gariaband forest attack)
कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, अपहरण, सरकारी कार्य में बाधा समेत IPC की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना में शामिल 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी आशाराम ध्रुव (55), झमेश्वर (29), थानेश्वर (20), रोहित (35) और सीता ध्रुव (25) शामिल हैं। सभी ग्राम हरदी के निवासी हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के दो बेटे पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। घटना के बाद वन विभाग के अन्य कर्मियों में भी भय का माहौल है। (Gariaband forest attack)



