CG School Enrollment Drive : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत, CM ने जनप्रतिनिधियों से भागीदारी की अपील

Enrollment Drive : छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। यह पहल राज्य में शिक्षा को जन आंदोलन बनाने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
यह भी पढ़ें :- Rashifal 14 June 2025: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि राज्य को पूर्ण साक्षर बनाना कठिन जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग का सहयोग मिले और सभी बच्चे समय पर स्कूल से जुड़ें। उन्होंने कहा कि शिक्षा से वंचित कोई भी बच्चा नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, कक्षा 12वीं तक शाला त्याग दर को शून्य करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए शैक्षणिक बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर करना आवश्यक है, जिसमें समाज और शासन दोनों की समान भागीदारी आवश्यक है। (CG School Enrollment Drive)
शिक्षा गुणवत्ता पर जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” की शुरुआत कर रही है। इस अभियान के माध्यम से शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, शिक्षक संसाधन का युक्तियुक्तकरण करने और शिक्षकविहीन विद्यालयों में प्राथमिकता से शिक्षकों की पदस्थापना की जा रही है।
अधोसंरचना विकास सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों की अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शाला प्रवेश उत्सव के दौरान भाग लें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। (CG School Enrollment Drive)
शिक्षा को जनअभियान बनाने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की भावना से कार्य कर यह सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षा का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधि इस अभियान का नेतृत्व करेंगे और प्रदेश को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे। (CG School Enrollment Drive)



