Google Analytics —— Meta Pixel

CG CM Scholarship Scheme : मुख्यमंत्री देंगे मेधावी श्रमिक बच्चों को प्रोत्साहन राशि, 19.71 करोड़ की सहायता राशि खातों में की जायेगी अंतरित

CG CM Scholarship Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार की “मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना” के अंतर्गत 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 15 जून को न्यू सर्किट हाउस, रायपुर में आयोजित समारोह में दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस अवसर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। (CG CM Scholarship Scheme)

यह भी पढ़ें :- CG School Enrollment Drive : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत, CM ने जनप्रतिनिधियों से भागीदारी की अपील

श्रम मंत्री ने बताया कि प्रत्येक छात्र को 1 लाख रुपए दोपहिया वाहन के लिए और 1 लाख रुपए नकद प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य के 38,200 निर्माण श्रमिकों के खातों में विभिन्न योजनाओं के तहत 19.71 करोड़ रुपए से अधिक की राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अंतरित की जाएगी। (CG CM Scholarship Scheme)

योजनावार सहायता राशि विवरण:

  • मिनीमाता महतारी जतन योजना: ₹3.83 करोड़ (1,915 लाभार्थी)
  • सायकल सहायता योजना: ₹10.33 लाख (279 लाभार्थी)
  • औजार सहायता योजना: ₹2.19 करोड़ (6,319 लाभार्थी)
  • सिलाई मशीन योजना: ₹94,800 (12 लाभार्थी)
  • नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: ₹96.17 लाख (4,825 लाभार्थी)
  • नोनी बाबू मेधावी योजना: ₹37.63 लाख (155 लाभार्थी)
  • दीर्घायु सहायता योजना: ₹40,000 (2 लाभार्थी)
  • सुरक्षा उपकरण सहायता योजना: ₹74.08 लाख (4,939 लाभार्थी)
  • खेल प्रोत्साहन योजना: ₹50,000 (1 लाभार्थी)
  • दीदी ई-रिक्शा योजना: ₹7 लाख (7 लाभार्थी)
  • मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता: ₹2.64 करोड़ (264 लाभार्थी)
  • नोनी सशक्तिकरण योजना: ₹4.97 करोड़ (2,486 लाभार्थी)
  • श्रमिक सियान सहायता योजना: ₹74.40 लाख (372 लाभार्थी)
  • निशुल्क गणवेश व पुस्तक सहायता: ₹2 करोड़ (15,066 लाभार्थी)
  • आवास सहायता योजना: ₹25 लाख (25 लाभार्थी)

यह पहल निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक सहयोग देने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम है। (CG CM Scholarship Scheme)

Back to top button
error: Content is protected !!