Satnami Samaj voting 2025 : 29 जून को होगा प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का चुनाव, 15 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Satnami Samaj voting 2025 : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज (पंजीयन क्रमांक 3933/2012) की प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्वाचन 29 जून को राजधानी रायपुर स्थित कालीबाड़ी बंगाली भवन में होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। संस्था के 1442 आजीवन व सामान्य सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव अधिकारी श्री के.एल. रवि ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व प्रवक्ता के पदों पर चुनाव होगा, जबकि कोषाध्यक्ष, सहसचिव, महिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सहित 15 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। (Satnami Samaj voting 2025)
मुख्य चुनाव विवरण:
प्रदेश अध्यक्ष (3 उम्मीदवार):
- एल.एल. कोशले (उगता सूरज),
- दयानंद कोसले (पतंग),
- विनोद भारती (छाता)
उपाध्यक्ष (4 उम्मीदवार, 3 पद):
- डॉ. दिनेश लाल जांगड़े (टेलीफोन),
- परमेश्वर प्रसाद सांडे (झोपड़ी),
- रेशम घृतलहरे (आलमारी),
- सरजू प्रसाद घृतलहरे (ट्रैक्टर)
महासचिव (2 उम्मीदवार, 1 पद):
- मोहन बंजारे (नलकूप),
- रघुनाथ भारद्वाज (बैलगाड़ी)
- प्रवक्ता (2 उम्मीदवार, 1 पद):
- पी.एल. कोसरिया (सिलाई मशीन),
- राकेश नारायण बंजारे (पंखा)
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी:
- महिला उपाध्यक्ष: सुशीला सोनवानी
- कोषाध्यक्ष: श्याम जी टांडे
- सहसचिव: दिनेश बंजारे
- मीडिया प्रभारी: लक्ष्मीकांत कोसरिया
कार्यकारिणी सदस्य: गणेश प्रसाद बघेल, गुलाब दास टंडन, डमरू मनहर, नोहर सिंह धिरही, एस.आर. बंजारे, भुवन दास जांगड़े, यादराम हिरवानी, विजय टंडन, विरेंद्र अजगल्ले, श्याम लाल सितारे, सत्येंद्र खुंटे, संतु बांधे, द्रौपदी जोशी, निशा ओग्रे, रजनी डांडे (Satnami Samaj voting 2025)
यह भी पढ़ें :- CG CM Scholarship Scheme : मुख्यमंत्री देंगे मेधावी श्रमिक बच्चों को प्रोत्साहन राशि, 19.71 करोड़ की सहायता खातों में अंतरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री रवि ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 29 जून को निर्धारित समय पर मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें। मतदाता सूची व केंद्र की जानकारी के लिए न्यू राजेन्द्र नगर स्थित गुरु घासीदास कॉलोनी के प्रदेश कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। (Satnami Samaj voting 2025)
यह भी पढ़ें :- CG School Enrollment Drive : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत, CM ने जनप्रतिनिधियों से भागीदारी की अपील



