Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : सनकी प्रेमी का आतंक: शादी से इनकार पर युवती के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, हालत गंभीर

Chhattisgarh Crimes News  : छत्तीसगढ़ के भिलाई में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने शादी से इनकार करने पर अपनी पड़ोस की युवती के चेहरे पर गर्म तेल फेंक दिया। पीड़िता बुरी तरह झुलस गई और उसे जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। आरोपी युवक, जो युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, हमले के बाद फरार हो गया। पीड़िता ने पहले भी आरोपी की हरकतों की शिकायत पुलिस में की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- Satnami Samaj voting 2025 : 29 जून को होगा प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का चुनाव, 15 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक लंबे समय से महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। पीड़िता ने पहले भी उसकी हरकतों को लेकर थाने में शिकायत की थी, मगर आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

यह भी पढ़े :- CG CM Scholarship Scheme : मुख्यमंत्री देंगे मेधावी श्रमिक बच्चों को प्रोत्साहन राशि, 19.71 करोड़ की सहायता राशि खातों में की जायेगी अंतरित

गुरुवार की शाम जब महिला ने फिर से शादी से इनकार किया, तो युवक ने आपा खो बैठा और खौलता तेल उसके चेहरे पर फेंक दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। (Chhattisgarh Crimes News )

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। (Chhattisgarh Crimes News )

Back to top button
error: Content is protected !!