Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Mass Suicide : छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, 3 बच्चों की मौत

Chhattisgarh Mass Suicide : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर, ग्राम पी.वी. 70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की।

यह भी पढ़े :- Covid-19 : कोविड-19 को लेकर राज्य सरकार ने जारी की एडवाइजरी:बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया फैसला, अब तक दो मरीजों की मौत हो चुकी

इस दुखद घटना में तीन बच्चों—वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (7 वर्ष), और देवराज बैरागी (5 वर्ष)—की मौत हो गई। माता-पिता ने भी जहर खाया, लेकिन उन्हें समय पर सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। (Chhattisgarh Mass Suicide )

यह भी पढ़े :- Iran Israel War News : ईरान ने इजरायल में रात भर मचाई तबाही, मिसाइलों की बौछार से तेल अवीव तबाह, ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के जवाब में ईरान का ‘ट्रू प्रॉमिस-3’ 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू परेशानी इस घटना का कारण हो सकती है, हालांकि सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। (Chhattisgarh Mass Suicide )

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : सनकी प्रेमी का आतंक: शादी से इनकार पर युवती के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, हालत गंभीर

Back to top button
error: Content is protected !!