Google Analytics —— Meta Pixel

CCPL semi final schedule : शशांक सिंह के धमाकेदार 78 रन से बिलासपुर बुल्स ने दर्ज की बड़ी जीत, राजनांदगांव पैंथर्स को 68 रन से हराकर लीग में टॉप पर पहुंची टीम

CCPL semi final schedule : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीसीपीएल सीजन-2 में बिलासपुर बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजनांदगांव पैंथर्स को 68 रनों से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

राजनांदगांव के कप्तान अजय मंडल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बिलासपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम के इंपैक्ट प्लेयर शशांक सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद इरफान ने 26 गेंदों में 43 रन और कप्तान आयुष ने 23 रनों का योगदान दिया। राजनांदगांव की ओर से सत्यम दुबे ने 3 और अजय मंडल ने 2 विकेट चटकाए। (CCPL semi final schedule)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजनांदगांव पैंथर्स की टीम 18.2 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान अजय मंडल ने सर्वाधिक 47 रन बनाए जबकि आशीष डहरिया ने 27 रन जोड़े। बिलासपुर के गेंदबाज वरुण सिंह भुई ने 3 और रुद्र प्रताप ने 2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

यह भी पढ़ें :- Raipur crime news : रायपुर में शादी कार्यक्रम के दौरान घर में चोरी, पड़ोसी नाबालिग किरायेदार गिरफ्तार

इस शानदार प्रदर्शन के लिए शशांक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साथ ही, उन्हें 5 छक्कों के लिए “सुपर सिक्सर” अवॉर्ड भी दिया गया।

बिलासपुर बुल्स ने लीग स्टेज में अब तक 5 में से 4 मैच जीतकर 8 अंक प्राप्त किए हैं और पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं राजनांदगांव पैंथर्स भी 4 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे नंबर पर बस्तर बाइसन और चौथे नंबर पर रायपुर राइनोज हैं। (CCPL semi final schedule)

सेमीफाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे बिलासपुर बुल्स बनाम रायपुर राइनोज और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे बस्तर बाइसन बनाम राजनांदगांव पैंथर्स के बीच होगा।

मैच के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया, विजय शाह, सचिव मुकुल तिवारी, बिलासपुर संघ के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। (CCPL semi final schedule)

Back to top button
error: Content is protected !!