Raipur rape case : कुत्ते को ट्रेनिंग देने के बहाने दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Raipur rape case : रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने कुत्ते की ट्रेनिंग देने के बहाने पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला को आरोपी की असलियत पता चली कि वह पहले से शादीशुदा है, तब उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें :- Korba child death case : जांजगीर से लापता बच्ची का शव कोरबा में कार से मिला, आरोपित युवक गिरफ्तार
पीड़िता एक प्राइवेट नौकरी करती है और बच्चों का पालन-पोषण अकेले करती है। कुछ समय पहले उसने एक डॉग खरीदा था, जिसकी ट्रेनिंग के लिए वह अजय सोनी नामक युवक के संपर्क में आई। अजय ने पहले फोन पर डॉग के रखरखाव और ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारी दी, फिर निजी बातें करने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने महिला से शादी करने की बात कही। (Raipur rape case)
महिला ने बताया कि आरोपी ने खुद के विवाहित होने की सच्चाई छुपाई और उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे विवाह करेगा और उसके बच्चों की भी देखभाल करेगा। इस झांसे में आकर महिला ने उसके साथ दो वर्षों तक कई बार संबंध बनाए। परंतु जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो अजय मुकर गया। इसके बाद महिला को यह भी जानकारी मिली कि अजय पहले से शादीशुदा है और उसे लगातार धोखा दे रहा था। (Raipur rape case)
महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत गुढ़ियारी थाने में दर्ज करवाई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अजय सोनी को संतोषी नगर काठाडीह रोड स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और केस की आगे की जांच जारी है। (Raipur rape case)



