Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur knife attack : रेलवे पार्किंग ठेकेदार पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, हमले का कारण पुराना विवाद

Raipur knife attack : रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार रवि आहूजा पर शनिवार को चाकू और बेसबॉल बैट से जानलेवा हमला किया गया। यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हमले का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है, जो पार्किंग क्षेत्र से ठेला हटवाने को लेकर हुआ था।

यह भी पढ़ें :- Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों के लिए एयर इंडिया ने किया मुआवजे का ऐलान, पढ़े कितने रुपये मिलेंगे

घटना दोपहर के वक्त गंज इलाके के कुख्यात बदमाश मोहम्मद हुसैन द्वारा अंजाम दी गई। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद हुसैन पार्किंग स्थल पहुंचा और रवि आहूजा से बहस करने लगा। विवाद के दौरान हुसैन ने गाली-गलौच शुरू कर दी। रवि ने जब विरोध किया तो हुसैन ने उस पर हमला कर दिया। (Raipur knife attack)

हमले के दौरान आरोपी मोहम्मद हुसैन के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने रवि व उसके स्टाफ को मिलकर पीटना शुरू कर दिया। रवि पर चाकू और बेसबॉल बैट से हमला किया गया, जिससे उसके जांघ और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और रवि को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया है। (Raipur knife attack)

विधानसभा थाना क्षेत्र में भी चाकू से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

एक अन्य घटना में रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते रोशन यादव नामक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर चाकू से हमला किया। वारदात में रोशन गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने इस मामले में हाफ मर्डर का केस दर्ज करते हुए पांच आरोपियों—खोमन गेण्ड्रे, लखन मिरी, शरीफ खान, हीरादास गेण्ड्रे और रितेश बंजारे उर्फ कोकई—को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। (Raipur knife attack)

Back to top button
error: Content is protected !!