छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर: स्कूलों का समय बदला, 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

Heat wave in Chhattisgarh : राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और उमस के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। (Heat wave in Chhattisgarh)
शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय सभी शालाएं जो 16 जून 2025 से प्रारंभ हो चुकी हैं, अब 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रातः 7: 00 बजे से 11: 00 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह भी शासन ने स्पष्ट किया है कि दिनांक 23 जून 2025 से सभी स्कूलों का संचालन सामान्य समयानुसार किया जाएगा। (Heat wave in Chhattisgarh)
यह भी पढ़े :- Agriculture department raid : मिलावटी खाद बनाने वाले व्यापारी पर FIR, जांच में 6 नमूने मिले अमानक, 2460 बोरी खाद जब्त



