Agriculture department raid : मिलावटी खाद बनाने वाले व्यापारी पर FIR, जांच में 6 नमूने मिले अमानक, 2460 बोरी खाद जब्त

Agriculture department raid : सूरजपुर जिले के जयनगर में नकली खाद बनाने वाले व्यापारी महावीर अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। कृषि विभाग की टीम ने उसके तीन गोदामों में छापा मारकर 2460 बोरी मिलावटी खाद, पैकिंग का सामान और प्रिंटेड बोरे जब्त किए।
यह भी पढ़ें :- Bilaspur suicide case : पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव, गांव छोड़ शराब दुकान के पास रह रहा था युवक
सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर और सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धने के निर्देश पर कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि महावीर अग्रवाल बिना बैच नंबर वाली खाद बोरी में पैकिंग कर कम दाम पर DAP सप्लाई कर रहा था। (Agriculture department raid)
जांच के दौरान व्यापारी ने कृष्णा फासकेम कंपनी की 47.750 टन खाद की रसीद दिखाई, लेकिन गोदाम में वह खाद नहीं मिली। इसके बजाय गोदाम से मार्बल चूरा, क्यूरेट ऑफ पोटाश जैसा दिखने वाला पदार्थ और अन्नदाता कंपनी का नकली पोटाश जब्त हुआ। (Agriculture department raid)
जांच के लिए लिए गए 8 नमूनों में से 6 अमानक पाए गए। गोदाम में सिलाई मशीन और तौल मशीन भी मिली, जिससे स्पष्ट है कि यहीं मिलावटी खाद की पैकिंग होती थी। उर्वरक निरीक्षक अशोक सोनवानी की रिपोर्ट पर जयनगर थाने में FIR दर्ज की गई है।
राज्य शासन ने नकली खाद और बीज के मामलों में सीधे FIR के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई उन्हीं निर्देशों के तहत की गई पहली बड़ी कार्रवाई है। जयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Agriculture department raid)



