Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur suicide case : पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव, गांव छोड़ शराब दुकान के पास रह रहा था युवक

Bilaspur suicide case : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को एक युवक की लाश बबूल के पेड़ से लटकी मिली। शव की स्थिति और घटनास्थल को देखकर पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा का है।

ग्रामीणों ने दोपहर करीब तीन बजे गांव स्थित देशी शराब दुकान के पीछे बबूल के पेड़ पर एक युवक को फांसी के फंदे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर देर से पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें :- lightning strike death : बिलासपुर में बिजली गिरने से बच्चे की मौत, तेज बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त

युवक की पहचान सोनसरी गांव के जय पटेल के रूप में हुई

मृतक की पहचान 25 वर्षीय जय पटेल, निवासी ग्राम सोनसरी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह पिछले कुछ वर्षों से अपने गांव से अलग होकर जोंधरा गांव में रह रहा था। वह शराब दुकान के पास झोपड़ी बनाकर रहता था और आसपास के इलाकों में दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करता था। (Bilaspur suicide case)

फिलहाल युवक की आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जय पटेल नशे का आदी था और अकेला ही रहता था। घटनास्थल पर नारियल की रस्सी से बने फंदे के जरिए पेड़ से लटकी लाश मिली है, जिससे सुसाइड की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।(Bilaspur suicide case)

घटना की सूचना दोपहर में ही ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। शव घंटों तक पेड़ से लटका रहा और लोग पुलिस का इंतजार करते रहे। अब पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मौत के असल कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। (Bilaspur suicide case)

Back to top button
error: Content is protected !!