lightning strike death : बिलासपुर में बिजली गिरने से बच्चे की मौत, तेज बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त

lightning strike death : बिलासपुर में रविवार शाम को हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक की है। बताया गया कि बच्चा अभिषेक ध्रुव अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। बारिश शुरू होने पर सभी बच्चे छांव की तलाश में भागे, लेकिन अभिषेक एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। उसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें :- क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी : रायपुर में फिर गूंजेगा क्रिकेट का शोर, भारत-साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की आमने-सामने टक्कर
घटना में दो अन्य बच्चे भी झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बारिश से पहले रविवार की दोपहर झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल थे। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस ने हालात खराब कर दिए थे। दोपहर में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदला और काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान गिरकर 38.8 डिग्री पर आ गया और लोगों को कुछ राहत मिली। (lightning strike death)
हालांकि, बारिश के साथ ही नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। गली-मोहल्लों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। कई इलाकों में पानी भर गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अलग-अलग मोहल्लों में कई घंटों तक बिजली नहीं रही, जिससे लोग परेशान होते रहे। (lightning strike death)
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, मानसूनी द्रोणिका के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। यदि यह सिलसिला जारी रहा, तो आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है। (lightning strike death)



