Google Analytics —— Meta Pixel

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी : रायपुर में फिर गूंजेगा क्रिकेट का शोर, भारत-साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की आमने-सामने टक्कर

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में दो बड़े मुकाबलों के लिए रायपुर को वेन्यू के तौर पर फाइनल कर दिया है। 3 दिसंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे और 23 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा।

राज्यसभा सांसद और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग (CCPL) के समापन समारोह में यह जानकारी दी। बारिश के कारण फाइनल मुकाबला नहीं हो पाया, जिस कारण रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh weather update : छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी, बिलासपुर में बिजली गिरने से बालक की मौत, राजनांदगांव सबसे गर्म

दिसंबर में वनडे, जनवरी में टी-20

दक्षिण अफ्रीका की टीम नवंबर-दिसंबर 2025 में भारत दौरे पर रहेगी। इस दौरान वे दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेंगे। तीन दिसंबर को होने वाला वनडे मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा। वहीं जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड टीम भारत आएगी। उनके दौरे के दौरान तीन वनडे और पांच टी-20 होंगे। इसमें 23 जनवरी को रायपुर में टी-20 खेला जाएगा। (क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी )

तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम देश का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसमें 65,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता है। इससे बड़ा केवल नरेंद्र मोदी स्टेडियम (1.10 लाख) और ईडन गार्डन (68 हजार) है। रायपुर स्टेडियम ने 2013 में दो IPL मैचों से इंटरनेशनल पहचान बनाई थी। इसके बाद 2015 और 2016 में भी यहां IPL, रणजी, मुश्ताक अली ट्रॉफी और टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के मुकाबले हो चुके हैं। (क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी )

ऐतिहासिक नाम

स्टेडियम का नाम छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखा गया है। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नेतृत्व कर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। (क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी )

Back to top button
error: Content is protected !!