Illegal sand mining CG : धमतरी में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के दौरान युवक पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

Illegal sand mining CG : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध रेत खनन पर सख्त कार्रवाई के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। 17 जून की रात जिला प्रशासन ने जवरगांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 चैन माउंटेन मशीन, एक जेसीबी और 3 हाईवा जब्त किए। इसके साथ ही लगभग 400 ट्रैक्टर रेत के अवैध भंडारण पर भी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के बाद जब्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए ऑपरेटर की जरूरत पड़ी, जिसके लिए 23 वर्षीय युवक ललित ध्रुव को बुलाया गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने ललित पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ललित को पहले धमतरी जिला अस्पताल और फिर रायपुर रेफर किया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें :- Fastag Recharge : राष्ट्रीय राजमार्गों पर 3000 का पास बनाओ साल भर खूब चलाओ गाड़ी, 15 अगस्त 2025 से शुरू होगी सुविधा
चाकूबाजी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
हमले के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी अब भी फरार है। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी खुद अर्जुनी थाने पहुंचे और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की। पूछताछ के लिए बैठाए गए चार में से एक संदिग्ध थाने से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। (Illegal sand mining CG)
कुरुद क्षेत्र में 8 हाईवा जब्त
इसी रात कुरुद क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 हाईवा जब्त किए। ये सभी वाहन बिना वैध अनुमति के रेत ढोते पाए गए। टीम ने मौके पर ही सभी वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। (Illegal sand mining CG)
प्रशासन का सख्त रुख जारी
जिले में लगातार हो रही अवैध रेत खनन की शिकायतों के बीच प्रशासन सख्त रवैया अपनाए हुए है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित विशेष टीम संभावित खनन स्थलों पर नियमित निगरानी और कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध रेत खनन और उससे जुड़े अपराधों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। (Illegal sand mining CG)



