Fastag Recharge : राष्ट्रीय राजमार्गों पर 3000 का पास बनाओ, साल भर खूब चलाओ गाड़ी, 15 अगस्त 2025 से शुरू होगी सुविधा

Fastag Recharge : लंबे समय से चर्चा में चल रही नई टोल नीति को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर FASTag एनुअल पास लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा की। इस नई व्यवस्था के तहत देशभर के नेशनल हाईवे पर यात्रा और टोल भुगतान को आसान और तेज़ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़े :- Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल, एक लापता

नए पास सिस्टम से क्या फायदा होगा
गडकरी ने बताया कि नई सालाना पास पॉलिसी का मकसद 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजाओं से जुड़े पुराने मुद्दों का समाधान करना है। एकल डिजिटल लेन-देन के जरिए टोल भुगतान को आसान बनाना, टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम घटाना, भीड़ कम करना और विवादों को खत्म करना इसके प्रमुख लाभ हैं। इस घोषणा से लाखों निजी वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे उनका सफर न केवल तेज होगा बल्कि ज्यादा सहज और तनावमुक्त भी रहेगा।
क्या है FASTag एनुअल पास?
यह एक डिजिटल प्रीपेड टोल पास होगा, जिसे केवल निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों (कार, जीप, वैन) के लिए जारी किया जाएगा। इस पास की कीमत 3,000 रुपए रखी गई है और यह 15 अगस्त 2025 से लागू होगा। पास एक बार एक्टिवेट होने के बाद या तो एक साल तक या 200 ट्रिप्स तक वैध रहेगा, जो भी पहले पूरा हो।
कैसे मिलेगा FASTag एनुअल पास?
यह पास NHAI या MoRTH की वेबसाइट्स और राजमार्ग यात्रा ऐप के माध्यम से उपलब्ध होगा। इन पोर्टलों पर जल्द ही एक विशेष लिंक लाइव किया जाएगा, जिससे यूजर्स घर बैठे अपना एनुअल पास एक्टिवेट या रिन्यू कर सकेंगे। (Fastag Recharge)
नितिन गडकरी ने क्या कहा?
नितिन गडकरी ने कहा कि यह नीति एक राष्ट्र, एक टोल व्यवस्था की दिशा में मजबूत कदम है। इससे यात्री सुविधाओं में सुधार होगा और देशभर में सड़क परिवहन को ज्यादा सुगम और प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली न केवल टोल भुगतान को आसान बनाएगी, बल्कि टोल प्लाजाओं से जुड़ी जटिलताओं और आम लोगों की शिकायतों को भी हल करेगी। (Fastag Recharge)



