Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल, एक लापता

Kedarnath Yatra: उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा पर जा रहे कुछ लोगों के साथ केदारनाथ मार्ग पर हादसा हो गया. यहां जंगल चट्टी में पोल नंबर 153 के पास कुछ लोग पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गए. इनमें से दो लोगों की हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. इसके साथ एक शख्स के लापता होने की भी खबर है, जिसकी तलाश की जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ को मौके पर भेजा गया।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक खतम, इन फैसलों पर लगी मुहर…
ये घटना आज बुधवार, 18 जून को सुबह करीब 12 बजे घटी. घटना की जानकारी पर एनडीआरएफ की टीम जंगल चट्टी और पुलिस मौके पर पहुंची और रेसक्यू शुरू कर किया गया. बताया जा रहा है कि अभी तक टीम ने दो अज्ञात मृतकों का शव और एक घायल व्यक्ति का रेसक्यू कर उन्हें कंडी के जरिए गौरीकुण्ड भेजा है।
कैसे हो रहा रेस्क्यू?
रेस्क्यू टीम खाई में उतरकर बेहद कठिन और जोखिम भरे हालात में खोजबीन कर रही है। एक घायल को “कंडी” (पर्वतीय इलाकों में प्रयोग होने वाला स्ट्रेचर) के जरिए बाहर निकाला गया है। फिलहाल इलाके में मौसम सामान्य है, जिससे रेस्क्यू में थोड़ी राहत मिली है।
यात्रियों के लिए अलर्ट
इस घटना के बाद यात्रा मार्ग पर सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन की ओर से यात्रियों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, खासकर संकरे और फिसलन भरे रास्तों पर। (Kedarnath Yatra)
धार्मिक यात्रा बनी हादसे का सबब
हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इस कठिन ट्रेकिंग रूट पर सुरक्षा चूक जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिवारों से संपर्क साधा जा रहा है। (Kedarnath Yatra)



