Bilaspur hotel raid : कोलकाता से बुलाई लड़कियों के साथ कमरे में शराब पीते मिले 4 युवक, पुलिस गई पुलिस, संचालक को नोटिस

Bilaspur hotel raid : बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित पेट्रेशियन होटल में बुधवार देर रात पुलिस ने छापेमारी की। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की इस कार्रवाई में कोलकाता की दो युवतियां और चार युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में बाहरी युवक-युवतियां संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं।
सीएसपी निमितेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने होटल पहुंचकर छानबीन शुरू की। होटल रजिस्टर की जांच में बुकिंग की जानकारी विधिवत मिली, लेकिन एक कमरे में वास्तविक से अधिक लोग रुके पाए गए।
यह भी पढ़ें :- शारदाधाम छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में शामिल, CM साय के निर्देश पर बोर्ड करेगा प्रचार और सुविधाओं का विकास
कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर, लेकिन मौजूद थे 4 युवक
कमरा नंबर 2008 तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक किया गया था, लेकिन अंदर दीपेश हरिरमानी, नवीन पाल, रोहन हाजरा और अविनाश सिंह ठाकुर मौजूद थे। सभी युवक शराब और हुक्का पीते हुए मिले। पुलिस ने मौके पर शराब और हुक्के के उपयोग को सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान के अंतर्गत गंभीरता से लिया। (Bilaspur hotel raid)
कोलकाता की क्लब डांसर युवतियां मिलीं
इसी कमरे में कोलकाता की दो युवतियां भी पाई गईं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों क्लब डांसर हैं और उन्हें होटल प्रबंधन ने नहीं, बल्कि युवक अपने साथ लेकर आए थे। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। (Bilaspur hotel raid)
होटल प्रबंधन को कोटपा अधिनियम के तहत नोटिस
सीएसपी ने बताया कि होटल ने नियमों का उल्लंघन करते हुए एक नाम पर कमरा बुक कर दूसरे युवकों को ठहराया। सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान और प्रतिबंधित पदार्थों के उपयोग को देखते हुए होटल को कोटपा अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया है।
पुलिस ने नगर निगम को पत्र लिखकर होटल के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की है। अधिकारियों ने कहा कि शहर में इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी छापेमारी जारी रहेगी। (Bilaspur hotel raid)



