Vehicle number plate rule : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाया तो होगी चालानी कार्रवाई, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

Vehicle number plate rule : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों पर अब चालानी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि वे पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त जांच अभियान चलाएं और नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
यह निर्णय शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित HSRP समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने की।
यह भी पढ़ें :- Sand mafia vehicles seized : खनन माफिया की अब खैर नहीं! बेमेतरा में दो दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 50 से ज्यादा वाहन जब्त
बैठक में सचिव ने HSRP ऑर्डर की घटती संख्या पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को ऑर्डर की संख्या दोगुनी करने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने धमतरी, जशपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, बैकुंठपुर, रायपुर और बिलासपुर के परिवहन अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से स्थिति की समीक्षा की। (Vehicle number plate rule)
सचिव एस. प्रकाश ने अधिकारियों से कहा कि वे पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर संयुक्त जांच अभियान शुरू करें। इसके अलावा, HSRP को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पेट्रोल पंप, इंडस्ट्रियल एरिया, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बैनर-पोस्टर लगाए जाएं।
बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी अनुबंधित कंपनियां जिला और तहसील स्तर पर स्थायी फिटमेंट सेंटर स्थापित करें और मैनपॉवर बढ़ाएं। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से इन सेंटरों का भौतिक निरीक्षण करने को भी कहा गया। (Vehicle number plate rule)
दुर्ग जिले के लिए विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में कर्मचारियों के लिए पार्किंग क्षेत्र में HSRP कैंप आयोजित किया जाए।
परिवहन सचिव ने कहा कि आगामी सप्ताह में एक और समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी जिलों की प्रगति की फिर से समीक्षा की जाएगी। (Vehicle number plate rule)



