Sand mafia vehicles seized : खनन माफिया की अब खैर नहीं! बेमेतरा में दो दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 50 से ज्यादा वाहन जब्त

Sand mafia vehicles seized : बेमेतरा। जिले में अवैध खनन और रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने 18 और 19 जून को दो दिनों की कार्रवाई में 50 से अधिक वाहन जब्त किए हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई मानी जा रही है।
इस अभियान से खनन माफिया और रसूखदारों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें :- Bilaspur crime news : मालकिन का गहना लेकर भागी नौकरानी, मुंगेली के सराफा व्यापारी को बेचा सोना, तीन गिरफ्तार
खनिज अधिकारी अर्चना ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ खनिज अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई में जिलेभर से अवैध उत्खनन और परिवहन में लिप्त 29 हाइवा, 3 ट्रक, 9 ट्रैक्टर, 1 टिपर और 9 जेसीबी मशीनें जब्त की गईं।
इसके अलावा ग्राम सरदा से 30 ट्रिप और ग्राम सिंगदेही से 198 ट्रिप रेत का अवैध भंडारण पकड़ा गया। (Sand mafia vehicles seized)
तहसीलवार कार्रवाई का ब्यौरा:
- बेमेतरा: 4 हाइवा, 2 ट्रक, 1 जेसीबी
- नवागढ़ व नांदघाट: 7 हाइवा, 4 ट्रैक्टर (संबंधित थानों को सुपुर्द)
- भिभौरी: 3 हाइवा, 1 टाटा वाहन, 1 जेसीबी, 1 चेन माउंटेन
- साजा: 3 ट्रैक्टर ट्रॉली, 1 हाइवा, 1 बोरवेल वाहन
- देवकर: 3 हाइवा, 1 जेसीबी
कलेक्टर का सख्त संदेश
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान खनिज संपदाओं की सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध खनन या परिवहन की जानकारी हो, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। (Sand mafia vehicles seized)
रसूखदारों की नहीं चली दबंगई
कार्रवाई के दौरान कई जगह कुछ राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों ने दखल देने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने किसी प्रकार का दबाव नहीं माना। वे लगातार कार्रवाई करते रहे।
इस संयुक्त अभियान से स्पष्ट संकेत गया है कि अब प्रभाव, पद या पहुंच से अवैध कारोबार नहीं चलने वाला। जिलेभर में प्रशासनिक सख्ती को लेकर माफिया में भय का माहौल है।(Sand mafia vehicles seized)



