Google Analytics —— Meta Pixel

International Yoga Day : मोदी के साथ आज विशाखापत्तनम में तीन लाख लोग करेंगे योग

International Yoga Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश में आज शनिवार को विशाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मोदी के साथ तीन लाख से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे। यह आयोजन बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम के आरके बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर लंबे गलियारे में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- Yoga Day 2025 India : योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सुबह 6:30 बजे से आठ बजे तक निर्धारित इस कार्यक्रम को इस तरह से आयोजित किया जाएगा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई रिकॉर्ड स्थापित हों। आंध्र प्रदेश सरकार का 21 जून को न केवल विशाखापत्तनम में बल्कि पूरे राज्य में एक साथ कई गतिविधियों का आयोजन कर, कई लाख लोगों को योगाभ्यास में शामिल कर रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है।

पिछले 11 सालों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आयोजन बन चुका है. भारत ने विश्व को योग की जीवनशैली से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है. आज दुनिया के कई हिस्सों में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं।

ITBP जवानों ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने पैंगोंग झील के किनारे योग किया. यह योग लेह की धन सिंह थापा और चार्तसे बॉर्डर पोस्ट पर हुआ, जो समुद्र तल से 14,100 से 14,200 फीट की ऊंचाई पर हैं. तेज ठंड और मुश्किल हालात के बावजूद जवानों ने पूरे जोश के साथ योग किया और बताया कि योग सेहत और अनुशासन के लिए कितना जरूरी है।

क्या है इस बार के योगा कार्यक्रम की थीम?

21 जून 2025 को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य की थीम पर मनाया जाएगा. इस साल का मुख्य आयोजन योग संगम आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6:30 से 7:45 बजे तक कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत देशभर के लोगों के साथ योग करेंगे. देश के एक लाख से अधिक स्थलों पर एक साथ योग किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!