बलौदाबाजार : ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच शुरू

Balodabazar News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। पलारी थाना क्षेत्र के बघेल कॉलोनी में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 25 वर्षीय स्वाति बघेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़े :- काशी के काल भैरव दरबार में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
जानकारी के अनुसार, स्वाति ने आत्महत्या से पहले अपने ब्यूटी पार्लर के कर्मचारियों को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए पार्लर बंद करने की सूचना दी थी। कुछ ही देर बाद उसकी आत्महत्या की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। इस अंतिम संदेश ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
पठारीडीह की रहने वाली थी स्वाति
स्वाति बघेल मूल रूप से पठारीडीह गांव की निवासी थी और कुछ समय से पलारी की बघेल कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चला रही थी। स्वावलंबी और मेहनती स्वाति का इस तरह आत्महत्या करना उनके परिचितों के लिए गहरा सदमा है। (Balodabazar News)
यह भी पढ़े :- Raipur Crimes News : सूटकेस में बंद था मौत का राज़ : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैसे के लेनदेन में गला रेतकर हत्या
पुलिस ने शुरू की जांच, कारणों का पता लगाने की कोशिश
घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस स्वाति के मोबाइल, सोशल मीडिया संदेशों और ब्यूटी पार्लर की गतिविधियों की जांच कर रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे की वजह का खुलासा हो सके। (Balodabazar News)



