Google Analytics —— Meta Pixel

यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. रेल किराया बढ़ने वाला है, तत्काल बुकिंग के नियम सख्त,1 जुलाई से लागू होंगे नए बदलाव, पढ़े पूरी खबर

Railway Fare Hike : भारतीय रेलवे ने कई वर्षों बाद ट्रेन टिकटों के किराये में मामूली बढ़ोतरी (Railway Fare Hike) करने का निर्णय लिया है। साथ ही, तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। ये सभी नए नियम 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे।

यह भी पढ़े :- बलौदाबाजार : ब्यूटी पार्लर में युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच शुरू

कितनी होगी बढ़ोतरी -रेल मंत्रालय के अनुसार:

नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 पैसा प्रति किलोमीटर किराया बढ़ेगा।
एसी क्लास में किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ेगा।
500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
500 किलोमीटर से ज्यादा यात्रा पर यह बढ़ा हुआ किराया लागू होगा।
सेकेंड क्लास में 500 किमी से अधिक दूरी पर 0.5 पैसा/किमी की बढ़ोतरी होगी।

उदाहरण: मुंबई से दिल्ली (1400 किमी) की नॉन-एसी यात्रा अब लगभग ₹14 और एसी यात्रा ₹28 महंगी होगी। रेलवे का कहना है कि यह बदलाव यात्री सुविधाओं को सुधारने और रेल सेवा को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।

तत्काल टिकट बुकिंग में आधार हुआ जरूरी

रेल मंत्रालय ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में बदलाव करते हुए आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है।
1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट केवल IRCTC की वेबसाइट या ऐप से ही बुक किए जा सकेंगे।
बुकिंग के समय आधार नंबर से OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।

15 जुलाई 2025 से यह प्रक्रिया और सख्त होगी, जब टिकट बुकिंग से पहले OTP आधारित आधार ऑथेंटिकेशन भी करना होगा।
मंत्रालय का मानना है कि इससे दलालों और बोगस एजेंट्स पर लगाम लगेगी और आम यात्रियों को राहत मिलेगी।

एजेंट्स पर लगी पाबंदी

रेलवे ने अनधिकृत बुकिंग एजेंट्स की मनमानी रोकने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान उन पर समयबद्ध रोक लगा दी है:

एसी क्लास टिकट: एजेंट्स सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक बुकिंग नहीं कर सकेंगे।
नॉन-एसी क्लास टिकट: एजेंट्स को सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक रोक।
इस दौरान सिर्फ आम यात्री ही बुकिंग कर सकेंगे।

तकनीकी बदलाव की तैयारी शुरू

रेल मंत्रालय ने IRCTC और CRIS (Centre for Railway Information Systems) को इन नए नियमों को लागू करने के लिए आवश्यक तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। सभी जोनल रेलवे डिवीजनों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मंत्रालय का कहना है कि ये बदलाव रेल टिकटिंग प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। (Railway Fare Hike)

Back to top button
error: Content is protected !!