Google Analytics —— Meta Pixel

Jharkhand Politics : झारखंड में होने वाला है बड़ा खेला! तीन विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन

Jharkhand Politics : झारखंड विधानसभा चुनाव से महज कुछ महीने पहले राज्य में एक बार फिर से सियासी उलटफेर होने की संभावना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लेने वाले हैं. दरअसल रविवार को चंपाई सोरेन दिल्ली पहुंचे है. बताया जा रहा है कि चंपाई सोरेन तीन विधायकों के साथ सीएम हेमंत सोरेन और जेएमएम का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. इस चर्चा को इसलिए भी और अधिक बल मिल रहा है क्योंकि जेएमएम के पांच विधायकों का फोन नंबर नॉट रिचेबल आने लगा है.

यह भी पढ़े :- रूस में भयंकर भूकंप के बाद फटा ज्वालामुखी, अब सूनामी का खतरा, पढ़े पूरी खबर

सूत्रों के अनुसार जेएमएम विधायक दशरथ गागराई, चमड़ा लिंडा, लोबिन, सुखराम उरांव लगातार सीएम हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे थे. इसी नाराजगी की वजह से ये सारे विधायकों ने चंपाई सोरेन के साथ बीजेपी जॉइन करने का मन बनाया है. इसी बीच खबर आ रही है कि चंपाई सोरेन सरायकेला जिले के झिली गोड़ा गांव के घर से JMM का झंडा हटाया गया है. यही नहीं पूरे गांव से जेएमएम का झंडा हटा दिया गया है. हालांकि गांव के घर पर परिवार के लोग मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि देर रात चंपई सोरेन पर्सनल कार से मुन्ना ड्राइवर के साथ कोलकाता रवाना हुए हैं. (Jharkhand Politics)

हिमंता बिस्वा सरमा के बयान से चर्चा को हवा मिली
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने चंपाई सोरेन की तारीफ करके सियासत को और हवा दे दी है। बीजेपी के एक कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 2019 के बाद से जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनी, लोगों की जनआकांक्षा पूरी नहीं हुई, राज्य सरकार ने कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। सिर्फ चंपाई सोरेन के करीब छह महीने के कार्यकाल में ही थोड़ा बहुत काम हुआ। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना भी चंपाई सोरेन सरकार की देना है। इससे पहले भी हिमंता बिस्वा सरमा ने कई मौकों पर चंपाई सोरेन सरकार की तारीफ कर चुके हैं। (Jharkhand Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!