RAIPUR NEWS : बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तेलीबांधा वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से कूदकर विजय बसोने नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में शिक्षा स्तर को वर्ल्ड क्लास बनाया जाए : सांसद बृजमोहन
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
युवक की पहचान
मृतक की पहचान विजय बसोने के रूप में हुई है, जो पहले बेबीलॉन टॉवर में स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के कार्यालय में कार्यरत था। बाद में उसने किसी अन्य होटल में काम करना शुरू कर दिया था। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
CCTV फुटेज आया सामने
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विजय बसोने को ऊपर से गिरते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह फर्श पर गिरता है, एक तेज आवाज सुनाई देती है। उसके हाथ हल्के से हिलते हैं और फिर उसकी मौत हो जाती है। गिरने के दौरान उसके पैरों से चप्पल भी निकलकर दूर जा गिरती है।
पुलिस जांच जारी
सिविल लाइन सीएसपी अजय कुमार ने बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी है। जांच के दौरान युवक के पास से आईडी कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान विजय बसोने के रूप में हुई। वह पंडरी इलाके का निवासी था। (RAIPUR NEWS)
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। युवक के परिवार व परिचितों से पूछताछ कर रही है। (RAIPUR NEWS)



