टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, एक शख्स की मौत की खबर, कई यात्री झुलसे
Fire In Tata-Ernakulam Express Train: आंध्र प्रदेश के यालामंचिली स्टेशन के पास टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189) के दो कोचों में रविवार देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई यात्री झुलसकर घायल हो गए।
यह भी पढ़े :- सुशासन के दो साल: मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, सौर सुजला योजना से जशपुर के 755 किसानों के खेतों में खिली हरियाली
पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी रात करीब 12:45 बजे मिली। आग पैंट्री कार के समीप लगे बी-1 और एम-2 एसी कोच में भड़की। बी-1 कोच से एक शव बरामद किया गया है। हादसे के समय दोनों कोचों में क्रमशः 82 और 76 यात्री सवार थे।
नींद में थे यात्री, मची अफरा-तफरी
जब आग फैली, उस समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। अचानक धुआँ भरने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए जल्दी-जल्दी ट्रेन से नीचे उतरने लगे। समय रहते कोच खाली करा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते पूरी बोगी धू-धू कर जल उठी।
लोको पायलट की सूझबूझ से बची कई जानें
सहायक लोको पायलट श्रीनिवास ने बताया कि एलामंचिली के पास ट्रेन के ब्रेक जाम होने पर जब जांच की गई, तो कोच में आग की लपटें दिखाई दीं। इसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया और आपातकालीन प्रक्रिया शुरू की गई। (Fire In Tata-Ernakulam Express Train)
रेलवे ने की राहत व्यवस्था
विजाग डिविजन के डीआरएम मोहित ने जानकारी दी कि प्रभावित दोनों कोचों के यात्रियों को बसों से अनाकापल्ली भेजा जा रहा है। ट्रेन को अतिरिक्त कोच जोड़कर आगे रवाना करने की तैयारी की जा रही है। रेलवे एवं प्रशासन की टीमें आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हैं। (Fire In Tata-Ernakulam Express Train)



