Raipur News: एक फलदार पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत
Raipur News : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने अध्यक्ष डॉ. एन.के. चौबे के मार्गदर्शन में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के तहत सभी सदस्य अपने-अपने घरों में फलदार पौधे लगाने का संकल्प ले रहे हैं।
यह भी पढ़े :- नया भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता… घर में घुसकर मारता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर 2025) के अवसर पर संघ के वरिष्ठ सदस्य डॉ. एच.के. अवस्थी ने अपने सेल टैक्स कॉलोनी स्थित आवास की छत पर आम का फलदार पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर संघ के अन्य सदस्य और आसपास के निवासी भी उपस्थित रहे। (Raipur News)
सभी ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में वे फलदार वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे और लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। संघ की ओर से आवश्यकता अनुसार फलदार पौधे गमले सहित उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि लोग अपने घरों की छत पर भी इन्हें लगा सकें। (Raipur News)



