Google Analytics —— Meta Pixel

नया भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता… घर में घुसकर मारता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Dhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के धार में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने धार भोजशाला की पूजनीय माता वाग्देवी और भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में शिल्पकारों और कारीगरों की अहम भूमिका की सराहना की। PM मोदी ने कहा कि धार की धरती वीरता और बलिदान की प्रेरणा देती है। उन्होंने महाराजा भोज की वीरता और महर्षि दधीचि के बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अब किसी भी तरह की परमाणु धमकियों से नहीं डरता और सीधे आतंकी ठिकानों पर प्रहार करके जवाब देता है। घर में घुसकर मारता है। उन्होंने 17 सितंबर के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र किया और कहा कि इसी दिन हैदराबाद भारत का अभिन्न हिस्सा बना था। उन्होंने हैदराबाद मुक्ति दिवस को देश की एकता का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar News : बच्चों की जान से खिलवाड़ पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी को 25-25 हजार का मुआवजा

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के चार स्तंभ- नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब और किसान—पर जोर दिया। उन्होंने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान और ‘आदि सेवा पर्व’ का शुभारंभ किया। साथ ही भारत के सबसे बड़े एकीकृत टेक्सटाइल पार्क की नींव रखते हुए कहा कि इससे युवाओं को रोजगार और किसानों को उपज का उचित मूल्य मिलेगा। महिलाओं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए प्रधानमंत्री ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने, मातृ वंदना योजना, सिकल सेल एनीमिया मिशन और राष्ट्रीय पोषण माह की पहल को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं से माताओं और बहनों का जीवन आसान हुआ है। मोदी ने बताया कि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और अब गरीबों की प्रगति ही राष्ट्र की प्रगति है। (PM Modi in Dhar)

लखपति दीदी योजना

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुद्रा योजना, लखपति दीदी योजना और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। मध्य प्रदेश के वस्त्र उद्योग की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मित्र पार्क की शुरुआत की गई है। लगभग 1,300 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह पार्क तीन लाख रोजगार अवसर पैदा करेगा और भारतीय उत्पादों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सशक्त बनाएगा। प्रधानमंत्री ने पीएम विश्वकर्मा योजना की सफलता का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे 30 लाख से अधिक कारीगर और शिल्पकार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने उपेक्षित वर्गों की कारीगरी को नजरअंदाज किया था, जबकि वर्तमान सरकार उन्हें प्रगति का साधन बना रही है। (PM Modi in Dhar)

स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें: PM मोदी

अपने संबोधन में PM मोदी ने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। गांधीजी के स्वदेशी मंत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदने से रोजगार और विकास दोनों को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” अब केवल नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का मार्ग है। उन्होंने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि फिर एक आंतकी ने रो रोकर अपना हाल बताया है। पीएम विश्वकर्मा योजना का सबसे बड़ा लाभ समाज के उस तबके को हुआ है जिन्हें दशकों तक अनदेखा किया गया। हमारे विश्वकर्मा भाई-बहनों के पास हुनर तो था, लेकिन पिछली सरकारों के पास उनके हुनर को आगे बढ़ाने का कोई प्लान नहीं था। उनका जीवन बेहतर बनाने की कोई योजना नहीं थी। हमने उनकी प्रतिभा को उनकी प्रगति का माध्यम बनाने का रास्ता खोला है। इसलिए मैं कहता हूं कि जो पिछड़ा है वो हमारी प्राथमिकता है। (PM Modi in Dhar)

Back to top button
error: Content is protected !!