Google Analytics —— Meta Pixel

Rajim Kumbh Mela : राजिम कुंभ मेला में साहू समाज द्वारा नि:शुल्क भंडारे का हुआ भव्य शुभारंभ

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला का शुभारंभ 12 फरवरी से हो चुका है, जहां पहले ही दिन लाखों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान कर आध्यात्मिक आस्था में डुबकी लगाई। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, पानी, स्वच्छता और सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। रायपुर, गरियाबंद और धमतरी जिलों से कई दाल-भात सेंटर स्थापित किए गए हैं, वहीं राजिम भक्तिन मंदिर समिति द्वारा नदी क्षेत्र में विशेष भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई है।

Sahu Samaj Rajim Mela Kumbh

यह भी पढ़े :- Rajim Kumbh Kalp : संतों की उपस्थिति में राजिम कुंभ कल्प का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल डेका बोले – राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की धार्मिक आस्था और परंपरा का सशक्त प्रतीक 

राजिम माता की आराधना के साथ भंडारे का शुभारंभ

राजिम कुंभ मेला के प्रथम दिन प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, संरक्षक रामकुमार साहू, अध्यक्ष लाला साहू, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान श्री राजिमलोचन और राजिम भक्तिन माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर भंडारे की शुरुआत की। इस अवसर पर अध्यक्ष लाला साहू ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में भोग भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं को चावल, दाल और सब्जी परोसी गई।

साहू समाज की सेवा भावना: तीन वर्षों से जारी परंपरा

भंडारे में साहू समाज के प्रमुख सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य किया। इस दौरान नूतन साहू, रामकुमार साहू, घनश्याम साहू, डॉक्टर ओंकार साहू, बलराम साहू, विष्णु साहू, तरुण साहू, दिनेश्वर साहू, राजू साहू, बाला राम साहू, डॉक्टर गंगाराम साहू, डॉ. राजेश्वर साहू सहित समिति के सदस्य एवं समाज के अनेक पदाधिकारी सेवा कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने बताया कि यह भंडारा पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सिर्फ साहू समाज ही नहीं बल्कि अन्य समाजों का भी पूरा सहयोग मिलता है। यह आयोजन सामाजिक समरसता और धार्मिक भक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करता है, जहां श्रद्धालु निशुल्क भोजन ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

राजिम कुंभ मेला में साहू समाज द्वारा किया जा रहा यह निशुल्क भंडारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!