Google Analytics —— Meta Pixel

CG Public Commission Fire: लोक आयोग के कार्यालय में लगी भीषण आग, कवरेज करने गए पत्रकारों से की बदसलूकी

CG Public Commission Fire: छतीसगढ़ लोक आयोग कार्यालय में लगी रहस्यमय आग के बाद विवाद हो गया। घटना की कवरेज के लिए पहुंची मीडिया टीम से दफ्तर के अधिकारी-कर्मचारियों ने पत्रकारों और कैमरा-फोटो जर्नलिस्ट को रोकने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े :- अब किसपर करें भरोसा! आइसक्रीम में अंगुली के बाद चिप्स के पैकेट में मिला मरा हुआ मेंढक

मामले में दुर्व्यवहार करने और कवरेज से रोके जाने के बाद बहस बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुँच गया। दफ्तर में आग लगने के बाद मीडिया से गाली गलौज लोक आयोग कार्यालय के स्टाफ ने किया और धक्का मारकर दो पत्रकारों को निकालने लगे।

मारपीट में उतरे स्टाफ की इस हरकत के बाद मीडिया भी एकजुट हो गई तथा दफ्तर में लगी आग के मामले को दबाने में लगे अधिकारी और विवाद कर रहे कर्मचारियों से भीड़ गए। घटना के फ़ौरन बाद ही पत्रकारों और स्टाफ के बीच पुलिस बीच बचाव करती दिखी।

“छतीसगढ़ लोक आयोग” (CG Public Commission Fire) के दफ़्तर में आग कैसे लगी, इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आग को देखते हुए पहुंची पुलिस ने सबसे पहले दफ्तर खाली कराया, वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के आग पर काबू पाया है। हालांकि पुरे दफ्तर में अब भी धुंआ भरा हुआ है। इस आगजनी में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। (CG Public Commission Fire)

Back to top button
error: Content is protected !!