Chhattisgarh Crimes News : चरित्र शंका में पागल पति ने की कोशिश पत्नी व बेटी की हत्या की

कोरबा जिले में घरेलू हिंसा की भयावह घटना, मां–बेटी की हालत गंभीर

Chhattisgarh Crimes News : कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा में शनिवार शाम घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक युवक ने चरित्र संदेह के कारण पत्नी पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यही नहीं, आरोपी ने गुस्से में अपनी दोनों बेटियों को नशे की गोली खाने के लिए मजबूर कर दिया, जिसके बाद बड़ी बेटी की हालत बिगड़ गई।

हथौड़े से सिर पर वार

आरोपी राइमंड प्रकाश जांगड़े शनिवार शाम घर पहुंचा और पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) पर हथौड़े से सिर में वार कर दिया। बार–बार होने वाली मारपीट और तनाव से परेशान बड़ी बेटी ने मजबूरी में नशे की गोली खा ली, जिससे उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मां–बेटी दोनों की हालत नाजुक

जानकारी के बाद अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान पुलिस टीम के साथ पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया। डॉक्टरों ने बताया कि कविता बाई के सिर में गंभीर चोट है और उन्हें उन्नत उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। बड़ी बेटी भी अस्पताल में भर्ती है और उपचार जारी है।

छूट चुका है हत्या के मामले में जेल से

सूत्रों के अनुसार, आरोपी राइमंड जांगड़े का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह लगभग चार वर्ष पहले जेल से रिहा हुआ था, जहां वह अपने चचेरे भाई की हत्या के मामले में सज़ा काट रहा था। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। (Chhattisgarh Crimes News)

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!