Google Analytics —— Meta Pixel

दिवाली पर शांति की नई सुबह : उदंती एरिया कमेटी 20 अक्टूबर को करेगी सामूहिक आत्मसमर्पण

गरियाबंद। जिले के उदंती जंगलों से नक्सल आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उदंती एरिया कमेटी ने दिवाली के शुभ अवसर पर सशस्त्र संघर्ष को हमेशा के लिए समाप्त करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : प्रेम विवाह का जश्न बना मातम: मामूली विवाद में युवती के भाई की मौत, 6 गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, 20 अक्टूबर को कमेटी अपने सभी साथियों के साथ हथियारों सहित आत्मसमर्पण करने की तैयारी में है, ताकि वे नई जिंदगी की शुरुआत कर सकें।

जानकारी के अनुसार, सोनू दादा और रूपेश दादा के आत्मसमर्पण के बाद से ही संगठन कमजोर पड़ गया था। सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और रणनीतिक असफलताओं के कारण अब सशस्त्र आंदोलन को जारी रखना असंभव माना जा रहा है।

कमेटी ने गोबरा, सीनापाली और सीतानदी यूनिटों से भावुक अपील की है कि वे भी देर न करें और मुख्यधारा में शामिल होकर शांति और विकास के मार्ग पर लौट आएं।

एसपी निखिल राखेचा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, “यह गरियाबंद में स्थायी शांति की शुरुआत है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों के लिए पुनर्वास के दरवाजे खुले हैं।”

Back to top button
error: Content is protected !!