Google Analytics —— Meta Pixel

अबूझमाड़ में शांति की राह पर कदम- 16 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, 7 महिलाएं भी शामिल

लगातार सर्च ऑपरेशन और नए पुलिस कैंपों से कमजोर पड़ा नक्सली नेटवर्क, माड़ डिविजन के डिप्टी कमांडर सहित कई सक्रिय सदस्य हुए सरेंडर

Naxalism in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न इलाकों में सक्रिय 16 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिन पर कुल 70 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में 7 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े :- Gold Price : करवाचौथ से पहले सोने ने रचा इतिहास, 10 ग्राम गोल्ड 1.26 लाख के पार

पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली माड़ डिविजन से जुड़े हैं। इनमें संगठन के डिप्टी कमांडर और कंपनी नंबर-6 के सदस्य भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन, नई पुलिस कैंपों की स्थापना और सुरक्षा बलों की सक्रिय उपस्थिति के चलते नक्सली अब हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

एसपी गुरिया ने बताया कि हाल ही में दो नए पुलिस बेस कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे सुरक्षा बलों की पहुँच अब दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक हो गई है। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है और नक्सली संगठनों का प्रभाव घट रहा है।

राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को आर्थिक सहायता, पुनर्वास सुविधा और सुरक्षित जीवन प्रदान किया जाएगा। (Naxalism in Chhattisgarh)

कभी नक्सलियों का सबसे सुरक्षित गढ़ माने जाने वाला अबूझमाड़ अब शांति और विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। (Naxalism in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!