Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

रायपुर में त्रिदिवसीय कबीर पारख सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह का 6 से 8 फरवरी को कर्मा~धाम में होगा भव्य आयोजन

रायपुर । संत वाणी के अमर संदेश “संत मिलन को जाईये, तज माया अभिमान…” और सत्य पर आधारित पारख सिद्धांत के प्रसार हेतु श्री कबीर पारख सिद्धांत प्रचार समिति रायपुर के तत्वावधान में त्रिदिवसीय “सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 6, 7 और 8 फरवरी 2026 को रायपुर स्थित “कर्मा धाम” में सम्पन्न होगा।

समिति के अनुसार, यह आयोजन कबीर दर्शन के मूल संदेश “सत्य की कसौटी पर परख” को जनमानस तक पहुँचाने का एक प्रयास है। समारोह में धर्मेन्द्र साहेब (प्रयागराज स्थित कबीर आश्रम) मुख्य प्रवक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देंगे।

कार्यक्रम का विवरण

06 फरवरी 2026, शुक्रवार
सुबह 10:00 – दोपहर 01:00 बजे : भजन एवं प्रवचन
दोपहर 03:00 – संध्या 06:00 बजे : भजन एवं प्रवचन

07 फरवरी 2026, शनिवार
प्रथम सत्र (10:00 – 01:00 बजे) : दीक्षा कार्यक्रम एवं आशीर्वचन
द्वितीय सत्र (03:00 – 06:00 बजे) : भजन एवं प्रवचन

08 फरवरी 2026, रविवार
प्रथम सत्र (10:00 – 01:00 बजे) : युवा वर्ग हेतु विशेष प्रवचन
द्वितीय सत्र (03:00 – 06:00 बजे) : भजन, प्रवचन एवं गुरु पूजा

स्थान: “कर्मा धाम”, कृष्णा नगर, शुभम के मार्ट के पास, बोरिया रोड, हनुमान नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़)

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर सत्संग का लाभ लेने का आग्रह किया है। आयोजन का उद्देश्य समाज में सत्य, सदाचार और विवेकपूर्ण जीवन मूल्यों का प्रसार करना है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, पढ़ें पूरी खबर

त्रिदिवसीय कबीर पारख सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह

Back to top button
error: Content is protected !!