Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : एक हादसा, उजड़ गया परिवार: सड़क पर चली गई शिक्षिका की जान

Chhattisgarh News : दुर्ग जिले के पाटन–भखारा–कुरूद मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई। तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े :- AI Inbox : Gmail बन गया स्मार्ट बॉस: ईमेल पढ़ेगा, काम समझेगा और खुद निपटा देगा, पढ़े पूरी खबर

मृतका की पहचान 48 वर्षीय मधुबाला चंद्राकर के रूप में हुई है। वे कुरूद की निवासी थीं और ग्राम बगौद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं। बताया गया है कि वे स्कूटी (एक्टिवा) से अपने मायके ग्राम आमालोरी जा रही थीं।

यह हादसा ग्राम कौही के पास एक मोड़ पर हुआ, जहां विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे हाइवा ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके पर ही रुक गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायल शिक्षिका को तत्काल पाटन शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मधुबाला चंद्राकर अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गई हैं। उनके पति पेशे से किसान हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। (Chhattisgarh News)

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!